साल दर साल पंकज ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस करने का काम किया है। आइए जानते है 2024 में पंकज की कौन सी फिल्म और वेब शोज धमाल मचाने वाले है।
19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘मैं अटल हूँ’ में पंकज अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले है। 2024 में पंकज की एंट्री सिनेमाघरों में 19 तारीख को होगी।
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित मेट्रो इन डीनो एक ड्रामा रोमांस फिल्म है। इस मूवी में पंकज के अलावा, सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।
अमर कौशिक के हॉरर यूनिवर्स की एक और फिल्म स्त्री 2 भी साल 2024 में रिलीज होनी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी होंगे।
प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन भी साल 2024 में रिलीज होना है। पंकज के लिए भी यह वेब शो काफी लकी साबित हुआ था।
हरीश शंकर के निर्देशन में बनी उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में पंकज के साथ-साथ श्री लीला और आशुतोष राणा अहम भूमिका में है।
पंकज त्रिपाठी स्टारर गुलकंद टेल्स एक कॉमेडी फैंटेसी सीरीज होगी। यह वेब शो 2024 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है।
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही अभी तो पार्टी शुरू हुई एक ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस मूवी में पंकज के अलावा रिचा चड्ढा और श्रिया पिलगांवकर भी लीड किरदार में होंगे।