एनिमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी, वहीं डंकी और सालार का आपस में क्लैश हुआ था। आइए जानते है कलेक्शन के मामले में क्यों मुश्किल है सालार और डंकी का एनिमल से आगे निकल पाना?
बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को रिलीज हुए लगभग 28 दिन होने वाले है। इन 28 दिनों में एनिमल ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़े है।
एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 28 दिनों में 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म 2023 में कलेक्शन के मामले में चौथी ऐसी फिल्म है जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया हैं।
एनिमल ने हिंदी भाषा में अब तक 490 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म ने पूरे भारत में 540.08 करोड़ कमाया है।
डंकी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए लगभग एक हफ्ते पूरे हो चुके है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
सालार ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में लगभग 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। यह फिल्म अपने सातवें दिन ही 300 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है।
डंकी और सालार के बीच कलेक्शन में फर्क होने की वजह इन दोनों फिल्मों में दिखाया गया कंटेंट है। डंकी जहां एक फैमिली ड्रामा है तो वहीं सालार एक एपिक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं।
डंकी और सालार दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में हिंदी पट्टी में एनिमल से पीछे रह सकती है। सालार ने अपनी 300 करोड़ के कलेक्शन में हिंदी पट्टी में ज्यादा कमाई नहीं की है। वहीं डंकी बेहद धीमी रफ्तार से चल रही है।