हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या पड़ती है। इस बार भी 8 अप्रैल को यह व्रत मनाया जाएगा।
ऐसे में 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी है जिसके कारण अद्भुत संयोग का निर्माण होने जा रहा है। सोमवती के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग होगा।
इसके साथ ही शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बैठे हुए हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो 30 सालों के बाद होगा।
आइए हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके पास अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
इन राजयोग का निर्माण वृषभ राशि वालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आपको व्यापार में अपार सफलता मिलेगी। साथ ही बिजनेस में लगाया धन लाभ होगा।
कन्या राशि वालों के लिए भी यह दिन अच्छा हो सकता है। आपकी बड़ी से बड़ी चुनौती भी स्वीकार की जा सकती है। साथ ही आपका आत्मबल बढ़ेगा।
तुला राशि के जातक को व्यक्तित्व में निखार, स्वभाव में बदलाव, कड़ी मेहनत करने के बाद फल की प्राप्ति होगी। साथ ही अचानक धन लाभ हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।