किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण


By Arbaaj29, Mar 2024 03:16 PMnaidunia.com

शरीर में किडनी

शरीर में किडनी की अहम भूमिका होती है। किडनी शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालती है। इसके अलावा किडनी खून को भी साफ करती है।

किडनी खराब के लक्षण

किडनी खराब होना शरीर के लिए खतरनाक माना जाता है। किडनी खराब होने से पहले कुछ लक्षण शरीर में दिखने लगती है।

पेशाब में जलन

अगर किसी व्यक्ति को पेशाब करते समय जलन हो रही है या फिर पेशाब का रंग और स्मैल बदल रहा है, तो किडनी के खराब होने का लक्षण हो सकता है।

सांस है फूलता

किडनी खराब होने की शुरुआती लक्षण में से एक सांस का फूलना भी माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी आ रही है, तो किडनी की समस्या हो सकती है।

शरीर का वजन बढ़ना

यदि आपके शरीर का वजन अचानक तेजी से बढ़ रहा है, तो यह किडनी खराब होने की ओर इशारा हो सकता है।

बॉडी में सूजन

शरीर में सूजन कई कारणों से आ जाता है, लेकिन शरीर का सूजना किडनी खराब होने शुरुआती लक्षण में शामिल है।

स्किन में खुजली

किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज और खुजली होने लगती है।

डॉक्टर से संपर्क

अगर आप इनमें से किसी भी समस्या से जूझ रहे है, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

किडनी खराब होने से पहले ये सभी लक्षण मिलते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस 1 आयुर्वेदिक सूप से कम होगा जोड़ों का दर्द