भगवत गीता को हिंदू धर्म में सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक ग्रंथों में गिना जाता है। बुद्धिजीवियों का वर्ग इस किताब के महत्व का वर्णन करते नहीं थकते है। आइए जानते है गीता जयंती पर किन उपायों से पुण्य कमाया जा सकता है?
गीता जयंती इस साल 22 दिसंबर 2023 को मनाई जाने वाली है। इस दिन पूजा और व्रत का खास महत्व होता है। इस दिन पूजा पाठ करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते है।
श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस अवसर पर पूजा और व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से बंशीधर प्रसन्न होते है और शुभ फल देते है।
धार्मिक विद्वानों के मत के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने अपने पार्थ अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे. ऐसे में इस दिन विधिवत पूजा-पाठ से भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। साथ ही, खुशियों का आगमन भी होगा।
अगर आप गीता पढ़ने की शुरुआत भी करना चाहते है तो यह दिन बेहद उत्तम रहेगा। गीता जयंती के पर्व पर आप इस महाज्ञानी किताब को पढ़ना शुरु कर सकते है।
गीता जयंती के मौके पर पुण्य कमाने और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आप गीता ग्रंथ का दान भी कर सकते है। इसके अलावा 22 तारीख को कृष्ण जी की पूजा का भी खास महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण ने मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस पर्व पर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।
भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप फल, मिठाई, धन, गर्म कपड़ो का दान भी कर सकते है। इन चीजों को करने से भी आपका पुण्य बढ़ता है।