तुलसी के पेड़ ही नहीं बल्कि तुलसी के जड़ का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते है तुलसी की जड़ को घर में रखने से मिलने वाले लाभ के बारे में।
लाल कपड़े में तुलसी के पेड़ की जड़ को बांधकर मंदिर में रखने से तरक्की में आ रही रुकावट दूर होगी। घर उपाय से आपके घर में बरकत आएगी।
घर के गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांधकर घर में पूजा के स्थान पर रख दे। इस उपाय से घर के क्लेश से छुटकारा पाया जा सकता है।
धन-दौलत में बढ़ोतरी के लिए तुलसी की जड़ को चांदी की ताबीज में डालकर घर में भगवान के पास मंदिर में रख दें। इस उपाय से धन-दौलत की प्राप्ति होगी और फिजूल खर्च भी कम होगा।
अगर आप ग्रह दशा से परेशान है और जीवन में सफलता आपके नजदीक से निकल जा रही है, तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। घर के मंदिर में तुलसी की जड़ को ताबीज में डालकर रख दें।
कुंडली में शनि के साथ-साथ नवग्रह दोष होने पर तुलसी के जड़ की मंदिर में रखकर नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने से जल्द आपको इन दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
घर के मंदिर में तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर रख लें और हमेशा उसकी पूजा करें। तुलसी मैय्या को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। ऐसे में इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मंदिर में तुलसी के जड़ की माला बनाकर घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से घर से नकारात्मकता दूर हो सकती है। स्टोरी में बताए गए उपाय रमाकांत वत्स जी द्वारा दिए गए है।