रोजमर्रा की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए अचूक उपायों को अपनाएं। मान्यता है कि इन्हें अपनाने वाले के घर में सुख-शांति का वास रहता है।
सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। दिन की शुरुआत सूर्य देव को जल अर्पित करके करेंगे तो पूरे दिन नकारात्मकता हावी नहीं होगी।
रसोई में खाना बनाते समय हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। दरअसल, हल्दी का प्रयोग करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले मंदिर में नारियल पर लाल धागा लपेटकर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता हासिल होती है।
घर के किसी भी कोने में फिटकरी को रखना शुभ माना जाता है। इससे घर के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है।
शनि दोष शांत करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके लिए आप प्रतिदिन कपूर का धुआं पूरे घर में फैला सकते हैं।
घर की नकारात्मकता को नष्ट करने के लिए नमक के पानी से पोठा लगाएं। माना जाता है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।
यहां हमने जाना कि रोजमर्रा की परेशानियों को दूर करने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ