हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को जीवन का अहम हिस्सा माना गया है। आइए जानते हैं किन आसान टिप्स को अपनाकर घर में ढेर सारी खुशियां आ सकती है?
वास्तु के नियमों का पालन करने से तरक्की के नए रास्ते खुल जाते है। साथ ही, घर का माहौल भी खुशनुमा रहता है। छोटे-छोटे उपायों से घर में बड़े बदलाव आ सकते है।
घर में अगर हमेशा वाद-विवाद होता रहता है तो घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए हफ्ते में गूगल का धुआं जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में टपकता हुआ नल भी वास्तु दोष की वजह बन सकता है। ऐसे में टोटी को जल्द ठीक करा लें। घर के नलों से पानी टपकने से धन हानि हो सकती है।
घर में हरियाली वाली पेंटिंग को दक्षिण-पूर्व की दिशा में लगाए। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। घर में गोल किनारे वाले फर्नीचर रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए। सही दिशा में तिजोरी को रखने से धन में वृद्धि होती है। व्यक्ति की धन से जुड़ी तमाम परेशानियां भी दूर होती है।
सूखे फूल, टूटी फूटी चीजें, कबाड़ का सामान और रुकी हुई घड़ी को घर में रखने से नकारात्मकता आती है। ऐसे में इन चीजों को घर से तुरंत बाहर निकाल फेंके।
झाड़ू को घर में रखने को लेकर भी कई वास्तु नियम है। झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा छिपाकर दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।