बिजी शेड्यूल के चलते लोग स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचाने का काम योग करता है।
योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योग करने से शरीर भी तंदुरुस्त बना रहता है। साथ ही, मेंटल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।
यदि आप कुछ आसान योगासन का अभ्यास करते हैं तो आपको पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलेगी। बशर्ते योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना होगा।
आज कुछ ऐसे आसान योगासन की बात कर रहे हैं, जिन्हें आप आराम से बिस्तर पर बैठकर भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इनका अभ्यास करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
वज्रासन को आप आसानी से बिस्तर पर बैठकर ही कर पाएंगे। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से वजन बेहद जल्द कम होने लगता है।
यह आसन करने से भी मोटापा कम करने में मदद मिलती है। इस आसन को रोजाना करने से पाचन प्रक्रिया में भी सुधार होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
पश्चिमोत्तानासन करने से भी शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। इस आसन का अभ्यास करने से तनाव से छुटकारा मिलता है और वजन भी कम होता है।
इस आसन का अभ्यास भी आप बिस्तर पर ही कर सकते हैं। बैली फैट को कम करने के लिए भुजंगासन को अपने एक्सरसाइज रूटीन में जरूर शामिल करें।