अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग के शरीर का वजन उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ता है, जिसे आम भाषा में दुबलापन कहा जाता है। दुबलापन और मोटापा दोनों ही सेहत के लिए सही नहीं होता है।
अगर किसी के शरीर का वजन सही से नहीं बढ़ रहा हैं, तो खाली पेट 2 चीजों का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट 2 चीजों का सेवन करने से 2 हफ्ते में ही फर्क दिखने लगेगा।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को 5-8 बादाम पानी में भिगोकर रख दें।
बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैंगनीज और फाइबर होता है। इसके अलावा बादाम में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाता है।
रोज रात को सोने से पहले 1 मुट्ठी किशमिश 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट 1 मुट्ठी किशमिश का खाएं
किशमिश में कैलोरी, प्रोटीन, आयरन, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स और शुगर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन बढ़ता है।
खाली पेट इन 2 चीजों का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ता है। आप इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ भी कर सकते हैं। बादाम और किशमिश का सेवन करने से 2 हफ्ते में शरीर का वजन वढ़ता है।
किशमिश और बादाम वजन बढ़ाने में कारगर होते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ