जिस तरह से कुछ लोग मोटापे के शिकार होते है उसी तरह लोग दुबलेपन की समस्या से भी परेशान रहते है। व्यक्ति का अधिक दुबला होना भी ठीक नहीं होता है।
अगर भरपूर खाना खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डेली डाइट में बदलाव करना चाहिए, ताकि वजन बढ़ सके।
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में 2 चीजों को शामिल करें। आइए आज हम बताते हैं कि खाली पेट इन चीजों को खाने से वजन बढ़ता है।
अगर आप शरीर का वजन बढ़ाना चाहते है, रोजाना खाली पेट बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम को भिगोकर खाएं। कम से कम 5 घंटे बादाम को भिगोए।
बादाम खाने से शरीर का वजन इसलिए बढ़ता है, क्योंकि बादाम में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनल्स पाया जाता है। बादाम खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है।
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में किशमिश शामिल करें। इसके लिए आप रात को पानी में 7-10 किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं।
किशमिश पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन का अच्छा सोर्स होता है, जो वजन को बढ़ाता है। इन दोनों चीजों को खाने से 15 दिनों में ही शरीर का वजन बढ़ने लगेगा।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ