चने के साथ खाएं 2 चीजें, फटाफट बढ़ेगा Weight


By Arbaaj27, Feb 2025 01:22 PMnaidunia.com

अगर आपके शरीर में भी मांस से ज्यादा हड्डियां नजर आती हैं, तो डाइट में चना शामिल करना चाहिए। इसे 2 चीजों के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

वजन बढ़ाने के लिए चना

चना खाना वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।

चने में पोषक तत्व

चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है।

दो चीजों के साथ खाएं चना

चने का सेवन सीधा न करके आप इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाएं, जो दोगुनी तेजी से शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करेगी।

चना और खजूर

आप चना और खजूर का शेक बनाकर पिएं। इसके लिए खजूर और चने का पाउडर ब्लेंड करके भी इनका सेवन कर सकते हैं। आप 50 ग्राम चना और 3 खजूर का सेवन करें।

चना और गुड़

वजन बढ़ाने के लिए चने साथ में गुड़ खाएं। इसके लिए आप पहले चने को भून लें फिर उसके साथ गुड़ का सेवन करें।

फटाफट बढ़ेगा वजन

इन दो तरीकों से चने का सेवन करने से शरीर का वजन फटाफट बढ़ने लगता है। बेहतरीन परिणाम के लिए दिन में दो बार चने का सेवन करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की लटकती चर्बी हो जाएगी गायब, बस पी लें यह पानी