बेहतर नींद शरीर को स्वस्थ रखने के साथ दिमाग के काम करने की क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार है। ऐसे में गहरी नींद के लिए इन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
गर्म दूध को रात में सोने से पहले सेवन करने पर दिमाग शांत रहता है, जिससे गहरी नींद आ सकती है।
केले में ट्रिप्टोफैन होता है, जो शरीर में मेलाटोनिन लेवल को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे बेहतर नींद आ सकती है।
अखरोट ओमेगा-3, फाइबर और मैग्नीशियम का अच्छा जरिया है। ऐसे में इसे रात में सोने से पहले सेवन करने पर लाभ मिल सकता है।
रात में गहरी नींद के लिए कैफीन से बनी चीजें जैसे की कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।
कई बार हम जीवन में ज्यादा तनाव लेते हैं, जिसके कारण हमारी नींद में बाधा आ सकती है। ऐसे में ज्यादा तनाव सेहत के लिए नुकसानदेह है।
अगर आपको रात के समय नींद ना आने की समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com