दही का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर दही में 3 चीजों को शामिल कर दें, तो दोगुना तेजी से लाभ मिल सकता है। आइए जानते है किन 3 चीजों को मिलाकर दही खाना चाहिए।
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के पेट में गर्मी होती रहती है, जिसके कारण कुछ खाया पीया नहीं जाता है। ऐसे में डाइट में दही को शामिल करना चाहिए, ताकि पेट को ठंडक मिल सके।
दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और बी2, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों पाए जाते हैं।
पेट को ठंडा रखने के लिए दही और शहद का सेवन करना चाहिए। दही और शहद का मिश्रण पेट के लिए अच्छा माना जाता है।
दही और स्वादिष्ट और गुणकारी बनाने के लिए जीरा मिलाकर भी खाया जा सकता है। दही और जीरा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है।
पाचन को ठीक रखने के लिए दही में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाना चाहिए। ऐसे दही खाने से वजन भी कम हो सकता है।
हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ