किडनी शरीर का अहम अंग माना जाता है। अधिक मात्रा में गलत खानपान करने से किडनी में गंदगी जम जाती है, जिसके कारण किडनी सही से कार्य नहीं कर पाती है। ऐसे में 4 फलों का सेवन करना चाहिए।
किडनी का मुख्य काम शरीर को डिटॉक्स यानी साफ करना होता है। किडनी शरीर को डिटॉक्स पसीने और मल-मूत्र के जरिए करता है।
किडनी को हेल्दी और साफ रखने के लिए डाइट में चार फलों को शामिल करना चाहिए। फाइबर वाले फल किडनी के लिए अच्छे माने जाते हैं।
किडनी को हेल्दी बनाने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो किडनी को साफ रखता है।
किडनी की गंदगी को साफ करने के लिए संतरे का भी सेवन किया जा सकता है। रोजाना कम से कम 1 संतरे का सेवन करें।
किडनी को दुरुस्त रखने के लिए अनानास खाएं। अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम और साफ करता है।
बेरीज का सेवन भी किडनी के लिए हेल्दी होता है। बेरीज फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो किडनी को साफ रखता है।