मोबइल की रात लत लगाने के कारण आजकल लोग रातभर सोशल मीडिया पर लगे रहते है, जिसके कारण उनके सोने का समय काफी कम होता जा रहा है। आइए जानते हैं कि नींद की कमी से क्या नुकसान होते हैं?
अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है। अगर आप रात को देर से सोते है और कम नींद लेते है, तो सेहत बिगाड़ सकती है।
अगर आप रोजाना कम नींद लेते है, तो उसका असर दिल पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।
नींद की कमी याददाश्त को भी कमजोर कर सकती है। दरअसल, कम नींद से दिमाग के टिश्सू पर असर पड़ता है, जिसके कारण सोचने की क्षमता कम होती है।
नींद का संबंध पाचन से भी जुड़ा होता है। भरपूर नींद न लेने पर आपको कब्ज जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
अगर आप रोजाना रातों-रातों जागते है, तो डार्क सर्कल के शिकार हो सकते है। डार्क सर्कल यानी आखों के नीचे कालापन हो सकता है।
नींद की कमी से तनाव भी बढ़ता है, क्योंकि पूरी नींद न लेने से कोर्टिसोल नामक तनाव हॉर्मोन बढ़ते है, जो तनाव को बढ़ाता है।
कम सोने से ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ