रात में खाएं ये 4 चीजें, सुबह पेट हो जाएगा साफ


By Arbaaj18, Jun 2024 04:00 PMnaidunia.com

गलत खानपान के कारण कुछ लोगों का पेट खराब हो जाता है, जिसकी वजह से सुबह मल करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट साफ न होने से काफी परेशानियां होने लगती है।

रात में क्या खाएं?

सुबह पेट साफ करने के लिए रात में 4 चीजों को खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन 4 चीजों को रात में सोने से पहले खाने से पेट साफ हो सकता है।

इसबगोल की भूसी

इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को साफ करता है। रात को एक गिलास दूध में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से पेट साफ होता है।

त्रिफला चूर्ण

पेट साफ करने के लिए रात में सोने से 1 घंटे पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को हल्के गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। रोजाना त्रिफला चूर्ण खाने से पेट साफ होता है।

शहद खाएं

पेट साफ करने के लिए शहद काफी कारगर माना जाता है। रात को बिस्तर पर जाने से पहले 1 चम्मच शहद का सेवन करें।

अजवाइन पाउडर

अगर सुबह किसी का पेट साफ नहीं होता है, तो रोजाना रात में 1 चम्मच अजवाइन पाउडर को हल्के गर्म पानी के साथ लेना चाहिए।

पेट हो जाएगा साफ

इन 4 चीजों में से किसी भी 1 चीज का रात में सेवन करके पेट को साफ कर सकते है। ये चारों चीजें पेट को साफ करती है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Yoga Diet Plan: योग करने से पहले और बाद में कब खाएं खाना?