21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए योगासन के लोगों को योगासन करने के फायदों को लेकर जागरूक किया जाता है।
खुद को फिट रखने के लिए आम लोग से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी योग करते हैं। अगर आप भी योगासन करके खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पहले इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लें।
एक्सपर्ट्स की मानें तो योग करने से दो घंटे पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। वहीं, योग करने के बाद कम से कम 1 घंटे तक पौष्टिक आहार का सेवन न करें।
कुछ लोग शाम के समय भी योग करना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको खाना खाने के ढाई घंटे बाद ही योगासन का अभ्यास करना चाहिए।
सुबह के समय योग करने से पहले आप पानी जरूर पी सकते हैं, लेकिन कुछ अनहेल्दी या ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए।
दूध पनीर से बनता है। हम सभी जानते हैं कि दूध से बनी चीजों को पचाने में ज्यादा समय लगता है। यही कारण है कि योग करने से पहले पनीर खाने की मनाही होती है।
योग करने से पहले या बाद में स्पाइसी या फ्राइड फूड नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह से गले में जलन, खट्टी डकार या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
खासकर सुबह के समय योग करने से पहले नॉनवेज फूड न खाएं। दरअसल, इसे पचाना मुश्किल होता है और आप अच्छे से योग नहीं कर पाएंगे।
यहां हमने जाना कि योग करने के पहले और बाद में कब भोजन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ