दूध से भी ज्यादा कैल्शियम के लिए खाएं 4 चीजें


By Arbaaj04, Oct 2024 09:00 AMnaidunia.com

शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो लोग दूध पीने की सलाह देते है, जोकि सही भी है। दरअसल, दूध में कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन इसके अलावा दूसरे भी कैल्शियम के सोर्स है।

दूध से अधिक कैल्शियम

केवल दूध में ही कैल्शियम नहीं पाया जाता है। इसके अलावा भी कई चीजें है, जिसमें दूध से भी अधिक कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

बादाम खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध के अलावा बादाम का भी सेवन कर सकते है। रोजाना 6-8 भीगे बादाम खाएं।

सूखे अंजीर खाएं

सूखे अंजीर भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते है। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोजाना 2 सूखे अंजीर खाएं।

सूरजमुखी के बीज खाएं

अगर शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करनी है, तो डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल कर सकते है, क्योंकि इसमें प्रचुर कैल्शियम होता है।

टोफू खाएं

कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन से भरपूर टोफू को डाइट में शामिल कर सकते है। टोफू का सेवन शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है।

सोयाबीन खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर सोयाबीन का भी सेवन किया जा सकता है। सोयाबीन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

इन चीजों में कैल्शियम दूध से भी ज्यादा होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए योगासन