आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए डेली डाइट में कुछ बदलाव जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि क्या खाने से रोशनी कम नहीं होती है।
आंख शरीर का सबसे नाजुक अंग माना जाता है। टीवी देखना, मोबाइल देखना, कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने या बाहर घूमते समय धूल-मिट्टी का आंखों में जाने से आंखों का दबाव बढ़ता है।
पपीते का सेवन आंखों के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
संतरे को डाइट में शामिल करने से भी आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। संतरे को आप लंच से पहले 1 खा सकते हैं।
अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे प्रोटीन पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाने में मदद करते हैं।
इन 4 चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ