बढ़ती उम्र में दिमाग को चुस्त रखने के लिए कुछ टिप्स व्यक्ति को अपनानी चाहिए। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से दिमाग की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे मानसिक रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।
मेंटल हेल्थ के लिए ब्रेन एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। ऐसा करने से व्यक्ति को तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नींद की कमी के कारण भी मेंटल हेल्थ खराब होती है।
मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करना भी जरूरी है। इसके अभाव में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के जोखिम बढ़ जाते हैं।
दिमाग को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप पढ़ाई और लेखन करें। माना जाता है कि पढ़ने और लिखने के सही तरीके से दिमाग की पावर को बढ़ाया जा सकता है।
ध्यान करने से दिमाग के भटकने की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति के फोकस करने की क्षमता में भी काफी हद तक सुधार होता है।
बुढ़ापे में भी दिमाग को चुस्त रखना चाहते हैं तो लगातार नई चीजें सीखें। ऐसा करने से व्यक्ति की मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है।
यहां हमने जाना कि बढ़ती उम्र में दिमाग को चुस्त रखने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Jagran