तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में पानी वाली चीजों का सेवन करना शरीर के लिए वरदान माना जाता है। इस मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है।
अगर आप गर्मी के मौसम में पेट और सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो रोजाना ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
गर्मी में दही को डाइट में जरूर शामिल करें। दही की तासीर बिल्कुल ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान और हाइड्रेट रखता है।
शरीर में पानी भरा रहने और ठंडक महसूस करने के लिए नारियल पानी पीना चाहिए। रोजाना 1 गिलास नारियल का पानी पिएं।
गर्मियों में छाछ का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खाना खाने के बाद छाछ पीने पेट ठीक रहता है। साथ ही, शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है।
खीरा पानी से भरपूर और तासीर में ठंडा होता है। रोजाना 1 खीरे का कम से कम सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
यह फल जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज की तासीर ठंडी और पानी से लबालब भरपूर होता है।
अगर आप गर्मी के मौसम में इन 5 ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो शरीर में पानी भरा रहेगा, जो लू से बचाव करेगा।