गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सलाद खाना भी एक बेहतर विकल्प है। आज बात कर रहे हैं कि किस खास तरीके के सलाद को डाइट में शामिल करने से वजन कम हो सकता है।
सलाद को सही समय पर खाया जाए तो मोटापा कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इससे आप हेल्दी भी रहेंगे।
गर्मी के मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नाश्ते में फ्रूट सलाद जरूर खाएं। अलग-अलग तरीके का फ्रूट सलाद वेट लॉस जर्नी में मददगार साबित होगा।
गर्मियों में सीजनल फल का सलाद खाना फायदेमंद होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी।
वजन कम करने वालों को मिक्स फ्रूट सलाद खाना चाहिए। इसके लिए आप तरबूज, खरबूज, सेब, कीवी, पाइनएप्पल जैसे फल ले सकते हैं।
वेट लॉस जर्नी में कीवी-अनार का सलाद भी आपके काम आएगा। कीवी के औषधीय गुण आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
गर्मी के मौसम में आम को सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसका सलाद बनाकर खाने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा और बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।
ब्लैक बेरीज भी गर्मियों के दिनों में मिलती है। आप ब्लू बेरीज या ब्लैक बेरीज को मिक्स करके भी सलाद के तौर पर खा सकते हैं।
यहां हमने जाना कि किन सलाद का सेवन करने से वजन कम हो सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ