गर्मी में लू से है बचना, कच्ची खाएं ये 6 चीजें


By Arbaaj10, May 2025 10:00 AMnaidunia.com

भीषण और चिलचिलाती गर्मी के कारण कई लोग लू के शिकार हो जाते हैं। लेकिन सही खानपान रखने से शरीर को लू से बचाया जा सकता है।

लू से बचाने वाली 6 चीजें

अगर आप गर्मी के मौसम में डाइट में 6 चीजें शामिल कर लेते हैं, तो लू की समस्या कोसों दूर रह सकती है। शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

कीवी खाएं

गर्मी में लू से बचने के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी पोषक तत्व से भरपूर फल है। साथ ही, पानी की भी अच्छी मात्रा होती है।

खरबूज खाएं

खरबूज गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट फल है। इसका सेवन करने से भी आप गर्मी में लू से बच सकते हैं। साथ ही, पेट भी सही रहेगा।

तरबूज खाएं

गर्मी में शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी होती है। लेकिन तरबूज खाने से पानी की मात्रा शरीर में बढ़ती है, जो लू से बचाव करता है।

नाशपाती खाएं

नाशपाती का सेवन करने से भी लू की समस्या से बचा जा सकता है। दरअसल, नाशपाती में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है।

अनार खाएं

अनार खाने से भी गर्मी में लू से बचा जा सकता है, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है। साथ ही, अनार में पानी भी पाया जाता है।

पुदीना का रस पिएं

पुदीना की पत्तियों को खाने से भी लू की समस्या से बचा जा सकता है। पुदीना का इस्तेमाल रस निकालकर भी किया जा सकता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की टीबी के लक्षण क्या हैं?