पेट के कीड़े मारने के लिए अजवाइन के साथ खाएं 1 चीज


By Ram Janam Chauhan25, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

छोटे बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े होने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप इस घरेलू उपाय को फॉलो करते हैं, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है।

अजवाइन करें सेवन

अजवाइन में थाइमोल नामक पोषक तत्व होता है, जो पेट में मौजूद कीड़ों को खत्म करने में सहायता कर सकता है।

गुड़ करें सेवन

गुड़ पाचन शक्ति को सुधारने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने पर आंतों को डिटॉक्स करने में सहायता मिल सकती है।

अजवाइन और गुड़ करें सेवन

अगर आप अजवाइन और गुड़ को मिलाकर सेवन करते हैं, तो पेट के कीड़ों को मारने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें सेवन

गुड़ और अजवाइन को सेवन करने के लिए करीब एक चम्मच अजवाइन को भून लें, इसके बाद गुड़ मिलाकर सेवन करें।

कितनी बार सेवन कराएं

अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े की समस्या है, तो दिन में 1-2 बार सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको गुड़ और अजवाइन से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सौंफ के साथ खाएं ये 3 चीजें, पेट होगा साफ