सर्दियों में आंवला खाना सेहत के लिए कैसा है?


By Arbaaj25, Nov 2023 02:13 PMnaidunia.com

आंवला

सेहत के लिए आंवला किसी खजाना से कम नहीं माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए कैसा होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

पोषक तत्व

आंवला पोषक तत्व से भरपूर होता है। आंवले में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

सर्दी में खाना कैसा है?

आमतौर पर लोगों को लगता है कि आंवला केवल गर्मियों में खाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। आंवले का सेवन आप ठंड के मौसम में भी कर सकते है।

इंफेक्‍शन

मौसम बदलने के कारण वायरल इंफेक्‍शन काफी होता है। ऐसे में अगर सर्दी में आंवले का सेवन किया जाए, तो इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

पाचन दुरुस्त

सर्दियों में पाचन से जुड़ी भी समस्या होती है। इन समस्याओं से बचने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है।

आंखों को हेल्दी

अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते है, तो यह आंखों को हेल्दी रखने में कारगर होता है। आंखों से जुड़ी समस्याएं होने का भी कम खतरा होता है।

हड्डियों को मजबूती

आंवला कैल्शियम से भरपूर होता है, जिस कारण इसका सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दी में मिलेगी गर्माहट, डाइट में शामिल करें ये जड़ी-बूटियां