सर्दी में खाएं-पिएं ये 5 चीजें, नहीं लगेगी ठंड


By Arbaaj17, Nov 2024 09:20 AMnaidunia.com

सर्दी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना चाहिए ताकि शरीर को मौसम के अनुसार ढला जा सके। इस मौसम में 5 चीजों का सेवन करना चाहिए।

गर्म तासीर

सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन करना जिसकी तासीर गर्म हो। दरअसल, गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से ठंड नहीं लगती है।

अदरक वाली चाय

ठंड में दिन की शुरुआत अदरक वाली चाय से करनी चाहिए। अदरक चाय शरीर को गर्म रखती है और दिनभर एनर्जी रहती है।

गुड़ खाएं

अगर आप ठंड से बचना चाहते है, तो रोजाना थोड़ी मात्रा में गुड़ खाएं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो ठंड से बचाती है।

शहद का सेवन

सर्दियों में शहद का सेवन जरूर करना चाहिए। शहद खाने से बॉडी को गर्माहट मिलती है। साथ ही, खांसी-जुकाम से भी निजात मिलती है।

हरी सब्जियां खाएं

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन खूब करना चाहिए। हरी सब्जियां सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही, ठंड भी कम लगती है।

हल्दी वाला दूध

रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। यह भी ठंड को कम करता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे पर ज्यादा गुलाब जल लगाने के 4 नुकसान