शरीर की तंदरुस्ती के लिए कुछ चीजों को तलकर नहीं उबालकर खाना चाहिए। आइए जानते है किन चीजों को उबालकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
पालक भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक पनीर की सब्जी को उबालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते है। यह शरीर को आयरन, कैल्शियम वे प्रोटीन प्रदान करता है।
ब्रोकली को तलने के बजाय उबालकर खाने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते है। इसके अंदर आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है।
हरी फलियों को उबालकर खाने से इसका घुलनशील फाइबर बढ़ जाता है। यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते है।
आलू लगभग सभी घरों में खाया जाता हैं। आलू को फ्राई या तलकर खाने के बजाय उबालकर खाने से कैलोरी और फैट भी कम हो जाते है। आलू को उबालकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
उबली हुई दाल खाने से इसमें मौजूद एसिड खत्म होता है। उबली दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है, ब्लड प्रेशर बैलेंस रहता है और वेट को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
मक्के के दाने को उबालकर खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते है। कॉर्न को उबालकर खाने से शरीर को जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और मैंगनीज भी मिलता है।
अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। उबला हुआ अंडा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसे उबालकर खाने से शरीर को खास फायदा नहीं मिलता है।
अगर हेल्थ से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ