Broccoli In Winter: ठंड में ब्रोकली खाने से दूर रहेंगी बीमारियां


By Prakhar Pandey06, Dec 2023 02:26 PMnaidunia.com

ब्रोकली के फायदे

कुछ सब्जियों के फायदे सिर्फ एक सीजन में काफी ज्यादा मिलते है। ब्रोकली को भी ठंड में खाने से बीमारियों में लाभ मिलता है। आइए जानते है ठंड किस प्रकार ब्रोकली का सेवन करना चाहिए?

मजबूत होगी इम्यूनिटी

ब्रोकली सब्जियों में सबसे प्रमुख है। इसमें भरपूर पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते है। ब्रोकली का सेवन शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है।

मजबूत हड्डियां

हड्डियों को मजबूत रखने में भी ब्रोकली बेहद फायदेमंद होती है। कैल्शियम से भरपूर ये सब्जी सलाद और सूप के रूप में खाई जा सकती है।

लिवर को मिलेगा फायदा

ब्रोकली लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। फैटी लिवर की समस्या होने पर ब्रोकली का सेवन करने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते है।

आंखों के लिए फायदे

ब्रोकली के अंदर विटामिन ए, फास्फोरस, बीटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है। इनके सेवन से आंखें मस्कुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी समस्या से बची रहती है।

वेट लॉस में मददगार

ब्रोकली एक फाइबर रिच फूड है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है, जिससे भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में ब्रोकली बेहद फायदेमंद होती है। महिलाओं की कमजोरी को दूर करने और बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने में ब्रोकली फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है।

कैसे करें सेवन?

ब्रोकली को सलाद, सूप, स्मूदी बनाकर पी सकते है। मिक्स वेज राइस में भी आप ब्रोकली को मिलाकर खा सकते है। किसी विशेष परिस्थिति में डॉक्टर से परामर्श करके ही ब्रोकली का सेवन करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे