कुछ लोगों को कार में बैठते ही उल्टी आ जाती है। इस एक परेशानी की वजह से उनके पूरे सफर का मजा भी खराब हो जाता है।
यदि आपको भी सफर के दौरान उल्टी आती है तो आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आपकी जर्नी बेहतरीन रहेगी।
सफर शुरू करने से 1-2 घंटे पहले ही मोशन सिकनेस की दवा लें। ऐसा करने से कार में बैठने के दौरान आपको उल्टी नहीं आएगी।
कई बार गलत सीट पर बैठने की वजह से भी उल्टी आ जाती है। इससे बचने के लिए ऐसी सीट पर बैठें जहां आपको मोशन सिकनेस कम हो।
यदि आपको मोशन सिकनेस की परेशानी है तो चलती कार में कभी भी कार न पढ़ें। इससे बचने के लिए आप दूर की चीजों को देकर अपना मन भी भटका सकते हैं।
जब आपको मोशन सिकनेस की परेशानी ज्यादा हो तो कार रोककर बाहर उतर जाएं। ऐसा करने से आपको थोड़ा बेहतर महसूस होगा।
उल्टी की परेशानी से बचने के लिए आपको सफर के दौरान काली मिर्च और लौंग चूसते रहना चाहिए। इस नुस्खे का असर आपको तुरंत देखने को मिलेगा।
जब आपको उल्टी आने जैसा मन हो तो कार का शीशा खोलकर बाहर की ताजा हवा लें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।