गर्मियों में खीरा कई तरीके से शरीर को फायदा पहुंचाता है। ये शरीर को ठंडक देने के अलावा सेहत भी दुरुस्त रखता है।
खीरा यह एंटी-डायबेटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, के और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं।
ये सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। बशर्ते आप सही तरीके से इसका सेवन करें।
खीरा लो कैलोरी फूड है जिसमें जीरो फैट होता है। इसलिए इसे वेट लॉस डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
मोटापा बढ़ाने में शुगर का बड़ा हाथ होता है। खीरे में ना के बराबर नेचुरल शुगर होती है जो इसे अच्छा वेट लॉस फूड बनाती है।
खीरा फाइबर से भरपूर होता है और इसमें वॉटर कंटेंट भी अत्यधिक होता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाता है। पेट ठीक हो, तो वजन कंट्रोल में रहता है।
खीरा शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है।
खीरे का सलाद वजन कम करने में असरदार साबित होता है। लेकिन इसका सेवन लंच और डिनर के साथ ही करना चाहिए।
वेट लॉस डाइट में खीरे का सूप काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नींबू का रस, मेथी के पत्ते, दही आदि शामिल करने से लाभ बढ़ जाता है।