दही का सेवन मोटापा कम करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। आइए जानते हैं कि दही का सेवन करने से मोटापा कम कैसे कर सकते है?
इन दिनों अनहेल्दी खानपान की वजह से लोगों को वजन बढ़ाने और मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण कई बीमारियां प्रभावित होती है।
हेल्दी तरीके से मोटापा कम करने के लिए डाइट में दही 3 तरीकों से शामिल करनी चाहिए। दही खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।
मोटापा कम करने के लिए आप सादी दही का सेवन करें। आप नाश्ते, लंच और डिनर में रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करें।
अगर आप सादी दही नहीं खाना चाहते हैं, तो काली मिर्च मिलाकर खाएं। 1 कटोरी दही में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं।
मोटापा कम करने के लिए दही और चावल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है।
मोटापा कम करने में दही फायदेमंद होता है। लेकिन खांसी-जुकाम होने के दौरान दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
इन तीन तरीकों से दही का सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ