ठंड के मौसम का अब लगभग अंत हो रहा है और गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है। मौसम बदलने के दौरान ही कई लोग बीमारियों के शिकार होते हैं।
अगर आप मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो दही के साथ 5 चीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इम्यूनिटी कमजोर होने से लोग बीमार पड़ते हैं।
मौसमी बीमारियों से बचने के लिए दही में अलसी के बीज का पाउडर डालकर खाएं। इन दोनों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
आप मौसमी बीमारियों से दूर रहने के लिए दही में करी पत्ता भी शामिल कर सकते हैं। करी पत्ता के पाउडर बनाकर दही में शामिल करें।
दही और अखरोट का सेवन भी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। अखरोट में विटामिन, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होता है।
मौसमी बीमारियों से दूर रहने के लिए दही में हल्दी भी डालकर खा सकते है। दही में हल्दी पाउडर मिलाकर खाएं।
कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को दुरुस्त रखता है। दही के साथ आप कद्दू के बीज खा सकते हैं।