घर से बाहर निकलते ही सभी अनहेल्दी फूड खाते हैं। ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने से कब्ज की समस्या होने लगती है। खैर, इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ हेल्दी फल खा सकते हैं।
फाइबर से भरपूर सेब खाने से पेट संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
आयुर्वेद में कीवी को किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। कीवी खाने से भी पेट में गैस बनना और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए पपीता खाना शुरू कर दें। डॉक्टर भी कब्ज जैसी समस्याओं के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं।
यह फल फाइबर और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स है, जो पाचन तंत्र को सुधारने के साथ कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
इसमें फाइब और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। नाशपाती खाने से पेट में कब्ज बनने की समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है।
कुछ लोगों को संतरा पेट के लिए सही फल नहीं लगता है, लेकिन संतरा खाने से भी पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है। साथ ही, कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आप सेब, केला और पपीता जैसे फलों को डाइट में शामिल कर लेते हैं तो पेट दुरुस्त रहेगा। पाचन तंत्र की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।
यहां हमने जाना कि डाइट में किन फल को शामिल करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ