आटे में मिलाएं मक्का, नहीं बढ़ेगा गंदा कोलेस्ट्रॉल


By Arbaaj14, Nov 2024 01:28 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। अक्सर लोगों के घर में अब गेहूं के आटे की रोटी बनती है, लेकिन उसमें मक्का मिलाकर खाना चाहिए।

बैड कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बेहद ही खराब माना जाता है। यह नसों में जमा होता है, जिसके कारण हार्ट जैसी गंभीर समस्या का खतरा रहता है।

मक्के का आटा

गेहूं के आटे में मक्के का आटा मिलाकर रोटी बनाएं। यह रोटी बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में मदद कर सकती है।

आटे में फाइबर

मक्के के आटे में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट

इसके साथ ही, मक्के के आटे में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अन्य हेल्थ फायदे भी मिलते हैं।

कितना मिक्स करें?

गेहूं के आटे में मक्के का आटा बराबर मिलाकर या फिर थोड़ा कम मिलाकर भी रोटी बना सकते है। इससे बनी रोटी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात में लहसुन खाने के फायदे