बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट 1 चीज का सेवन करना चाहिए। आइए इस एक लाभकारी चीज का नाम और सेवन का तरीका जानते हैं।
हर व्यक्ति के बॉडी में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से हार्ट संबंधित समस्याएं बढ़ती है।
अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो लहसुन का सेवन करें। लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में लहसुन इसलिए कारगर साबित होता है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन खाली पेट करना चाहिए। नियमित रूप से खाली पेट 2 लहसुन की कच्ची कलियां चबाएं।
कोलेस्ट्रॉल के मरीज दूसरे तरीके से भी लहसुन खा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को शहद में भिगोकर रखें और खाली पेट खाएं।
खाली पेट लहसुन खाने से न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ता है, जो फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ