वजन का बढ़ना कई बीमारियों की जड़ है। इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आपकी बॉडी से फैट कम हो।
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक खानपान के कारण बढ़े फैट को आप जीरा और गुड़ के सेवन से भी कम कर सकते हैं।
जीरा मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है, पाचन तंत्र में सुधार करता है और भूख कम करने में मदद कर सकता है।
जीरा कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार कर सकता है और इम्युनिटी पावर को भी बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है।
इसी तरह गुड़ आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होने के साथ ही नैचुरल स्वीटनर होता है।
गुड़ आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है। यह आयरन की कमी से होनेवाले एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है।
शुगर की जगह गुड़ का सेवन करने से कैलोरी का सेवन कम होता है और इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।
जीरा और गुड़ को एक साथ खाना काफी फायदेमंद होता है। इन्हें चाय में मिलाकर या सीधे भी खाया जा सकता है।
शुगर के मरीजों को जीरा और गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से उनका ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है।