संतरा विटामिन-सी के साथ अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि रोज सुबह खाली पेट चाय के स्थान पर एक संतरा खाएंगे तो कई बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं।
संतरे में विटामिन-A, प्रोटीन, शुगर, पोटेशियम, मैग्नीशियम सहित कई पोषक तत्व होते हैं। यदि रोज खाली पेट सुबह इसका सेवन करते हैं तो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, संतरे में विटामिन-B6 भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा इसे खाने से रक्तचाप की समस्या भी नहीं होती है।
संतरे में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड और कैरोटीनॉयड दिल की सेहत में सुधार करते हैं। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।
जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें रोज एक संतरा जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी जैसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।
संतरे में मौजूद कैरोटीनॉयड और विटामिन-A के कारण आंखों में म्यूकस मेम्ब्रेन स्वस्थ रहता है। आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है।
संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। उम्र बढ़ने के लक्षण उभरते नहीं है। यह कोलेजन के प्रोडक्शन में भी मदद करता है।