गर्मी के मौसम में कई फल मिलते हैं, जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा पानी वाला फल एक छोटा सा दिखने वाला होता है।
गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी के शिकार होते हैं। शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखना जरूरी होता है।
अक्सर लोगों शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के तरबूज का सेवन करते हैं। एक छोटा सा भारतीय फल पानी से भरपूर और स्वादिष्ट भी होता है।
लीची गर्मियों में मिलने वाला एक छोटा सा फल है, जो स्वादिष्ट के साथ ही पानी से भरा हुआ होता है। लीची का सेवन पानी की कमी को पूरा करता है।
एक लीची में लगभग 82 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। अगर आप रोजाना 5-7 लीची खाते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
लीची का सेवन करने से केवल शरीर में पानी की मात्रा ही नहीं बढ़ती है बल्कि हार्ट दुरुस्त, पाचन दुरुस्त, इम्यूनिटी मजबूत और स्किन भी ग्लोइंग होती है।
लीची का सेवन करने से पहले उसे 10 मिनट के लिए पानी में भिगोएं उसके बाद छिलका उतरकर खाएं। 1 दिन में 10 के करीब लीची खा सकता है।