खाली पेट चक्रफूल का पानी पीने से क्या होता है?


By Arbaaj08, May 2025 12:55 PMnaidunia.com

चक्रफूल एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल खानपान में किया जाता है। इसका पानी खाली पेट कई लोग पीते हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट चक्रफूल का पानी पीने से क्या होता है?

खाली पेट चक्रफूल का पानी

चक्रफूल का उपयोग वैसे को खानपान में किया जाता है, लेकिन इसका पानी पीने से भी सेहत को कई शानदार फायदे मिल सकते हैं।

चक्रफूल में पोषक तत्व

चक्रफूल पोषक तत्व का खजाना माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी, मैंगनीज, विटामिन ई, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पाचन दुरुस्त

खाली पेट चक्रफूल का पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहती है। जिन लोगों का पेट सही नहीं रहता है, उनको रोज 1 कप इसका पानी पीना चाहिए।

जोड़ों के दर्द कम

खाली पेट चक्रफूल का पानी पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उनको भी इस पानी का सेवन करना चाहिए। खाली पेट चक्रफूल का पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती होती है।

चक्रफूल का पानी कैसे बनाएं?

चक्रफूल का पानी बनाने के लिए 2 कप पानी में 1 चक्रफूल डालकर उसे उबालें। पानी जब आधा यानी 1 कप हो जाएं, तो छानकर पिएं।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फैटी लिवर से छुटकारा दिलाएगा कालमेघ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका