कम पानी पीने और खराब ओरल हेल्थ के कारण मुंह से बदबू आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस पत्ते का सुबह के समय सेवन करने पर मुंह से बदबू आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
इस पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में जमा जिद्दी बैक्टीरिया और बदबू से लड़ते हैं। जिसके कारण बदबू दूर हो सकती है।
अगर आप नीम के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह की गंदी बदबू की समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आप रोजाना बासी मुंह इस पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह की गंदी बदबू की समस्या से राहत मिल सकती है।
इसे सेवन करने के लिए रोजाना 4-5 ताजी नीम की पत्तियां लें, इसके बाद साफ पानी से धोएं और सेवन करें।
नीम की पत्तियों का सेवन करने के बाद कुल्ला जरूर करें। ऐसा करने से कड़वेपन के स्वाद को कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको नीम की पत्तियों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com