यूरिक एसिड शरीर के खून में पाया जाता है। अगर शरीर के खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह बॉडी को नुकसान पहुंचाने लगती है।
यूरिक एसिड को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन कंट्रोल में कर सकते है। ऐसे में 1 कच्चा फल डाइट में शामिल करना चाहिए।
कच्चे पपीता खाने से शरीर में बढ़ते हुए यूरिक एसिड लेवल को कम किया जा सकता है। इसका सेवन काफी असरदार माना जाता है।
कच्चा पपीता पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन्स पाया जाता है। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।
किसी चीज का सेवन सही समय पर करना फायदेमंद होता है। इस कच्चे फल का सेवन सुबह खाली पेट करना लाभकारी माना जाता है।
नियमित रूप से कच्चा पपीता खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या नहीं होती है।