सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंजीर को सुपर फूड के रूप में देखा जाता है। यदि आप रोज अंजीर खाते हैं तो इन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं।
रात में 1 कप पानी में अंजीर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। मल त्यागने में दिक्कत नहीं होती है। अंजीर पेट में गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।
सर्दियों में डायबिटीज के रोगियों को भी रोज अंजीर जरूर खाना चाहिए। अंजीर में मौजूद एब्सिसिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं।
हाई बीपी को कंट्रोल करने में पोटैशियम अहम भूमिका निभाता है। अंजीर में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
अंजीर खाने से हड्डियों मजबूत होती है। अंजीर में कैल्शियम और फास्फोरस काफी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास में मददगार होता है।
अंजीर में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए भीगे अंजीर खाना चाहिए।