बादाम का सेवन शरीर को मजबूत करने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हर मौसम में इसका सेवन करना चाहिए।
बादाम में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ई और ओमेगा-3 पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनता है।
सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग करने के लिए बादाम का सेवन करना चाहिए, लेकिन सही तरीके से खाना चाहिए।
अक्सर लोग बादाम भिगोकर गर्मियों में खाते हैं, क्योंकि तासीर गर्म होती है। लेकिन सर्दियों में भी बादाम भिगोकर खाना चाहिए।
रात को सोने से पहले 1 कटोरे में पानी और 10 बादाम डालकर सुबह तक के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर उन बादामों का सेवन करें।
अगर आप सीधे बादाम नहीं खाना चाहते हैं, तो भीगे बादामों का पेस्ट तैयार करें और 1 गिलास दूध में मिलाकर पी लें।
अगर आप नियमित रूप से बादाम का सेवन सर्दियों में करते हैं, तो ग्लो स्किन पर धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा।
इस तरह बादाम खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ