सौंफ के साथ खाएं ये 3 चीजें, पेट होगा साफ


By Arbaaj24, Jun 2025 04:10 PMnaidunia.com

सौंफ का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन सौंफ के साथ 3 चीजों का सेवन करने से पाचन दुरुस्त और पेट साफ आसानी से हो सकता है।

पेट की समस्या

अक्सर कई लोगों का पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता है। पेट साफ न होने से व्यक्ति कब्ज की समस्या का भी शिकार हो सकता है।

सौंफ के साथ 3 चीजें

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए सौंफ के साथ अजवाइन, जीरा और इलायची का सेवन करना चाहिए। यह मिश्रण पेट साफ करने में मदद करता है।

मिश्रण कैसे तैयार करें?

इस मिश्रण को बनाने के लिए 4 इलायची, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच सौंफ लें, फिर इनको भूनकर पाउडर तैयार करें।

ऐसे खाएं मसाले

इन मसालों का तैयार पाउडर रोजाना रात को खाना खाने के बाद आधा चम्मच खाना चाहिए। मिश्रण खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी भी पिएं।

पेट होगा सुबह साफ

इस तरह से सौंफ के साथ इन तीन चीजों का सेवन करने से पेट सुबह आसानी से साफ हो सकता है। इसके साथ ही, शरीर को अन्य फायदे भी मिलेंगे।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटे पेट से छुटकारे के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें