डार्क सर्कल्स 1 महीने में होंगे दूर, रोजाना खाएं ये 5 फूड्स


By Sahil03, Aug 2023 03:33 PMnaidunia.com

डार्क सर्कल्स

चमकदार चेहरे की खूबसूरती को कम करने का काम डार्क सर्कल्स करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हो तो इससे पूरी लुक प्रभावित हो जाती है।

चेहरे से बीमार

डार्क सर्कल्स से आपकी खूबसूरती पर तो दाग लगता है। इसके अलावा आप देखने में चेहरे से बिल्कुल बीमार भी लगने लगते हैं।

छुटकारा

अगर आप भी डार्क सर्कल्स की वजह से परेशान है तो आइए जान लेते हैं कि इससे छुटकारा पाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

टमाटर

काले घेरों को कम करने के लिए टमाटर खाना चाहिए। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम जैसे गुण पाए जाते हैं।

खीरे

आपको भी पता होगा कि खीरे का प्रयोग आंखों की मसल्स को आराम देने के लिए किया जाता है। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए खीरे को खाना भी शुरू कर दें।

बेरीज

छोटी सी दिखने वाली बेरीज काले घेरों को दूर करने में मददगार है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियां

डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल किया जा सकता है। इन सब्जियों को खाने से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

बादाम

बादाम या बादाम का तेल डार्क सर्कल्स संबंधित परेशानियों को कम करने के लिए कारगर है। डार्क सर्कल्स पर बादाम का तेल लगाएं और बादाम को डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बारिश में हो रही है पेट में गड़बड़, इन उपायों से पाएं राहत