बारिश में हो रही है पेट में गड़बड़, इन उपायों से पाएं राहत


By Arbaaj03, Aug 2023 01:59 PMnaidunia.com

बारिश

इन दिनों भारत में बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में पेट से जुड़ी अधिक समस्याएं होती हैं।

पाचन तंत्र

पाचन तंत्र खराब होने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि पाचन से जुड़ी समस्या होने पर क्या करना चाहिए।

लाइफस्टाइल

पाचन को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं कि अपनी डाइट में बदलाव करें। डाइट में प्रोटीन, फाइबर और आयरन वाली चीजों को शामिल करें।

अदरक

अदरक का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पाचन की समस्या होने पर आप खाने में अदरक को शामिल कर सकते है।

जंक फूड्स

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए जंक फूड्स हानिकारक होता है। बारिश के मौसम में जंक फूड्स के सेवन से परहेज करें।

मसालेदार खाना

पेट से जुड़ी समस्या होने पर भूलकर भी मसालेदार खाने का सेवन न करें। मसालेदार खाने से पेट की समस्या और बढ़ सकती है।

प्रोबायोटिक फूड्स

डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें। ये पेट के साथ ही आंतों के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। इसके लिए आप छाछ और दही का सेवन कर सकते हैं।

फल

फलों के सेवन से भी पेट की समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए संतरा, पपीता और कीवी को खाया जा सकता हैं।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुडे़ रहें naidunia.com के साथ

परफेक्ट फिगर के लिए रोजाना करें ये 6 योगासन