ठंड में दुबलापन दूर करने के लिए खाएं 5 फूड्स


By Arbaaj17, Dec 2024 01:09 PMnaidunia.com

अगर आप काफी दुबले-पतले हैं, तो ठंड के मौसम में आसानी से शरीर का वजन बढ़ा सकते है। वजन बढ़ाने में आपकी मदद कुछ फूड्स कर सकते हैं।

5 फूड्स खाएं

इंसान का शारीरिक विकास उसके खानपान पर निर्भर करता है। सही डाइट लेने पर दुबलेपन से बाहर निकला जा सकता है। उसके लिए डाइट में 5 फूड्स को शामिल करना होगा।

अंडा खाएं

ठंड में दुबलापन दूर करने के लिए डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई कैलोरी और प्रोटीन पाया जाता है। रोजाना 2-3 उबले अंडे खाएं।

किशमिश खाएं

ठंड में शरीर का वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश में प्रोटीन, कैलोरी और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है।

केला खाएं

वजन बढ़ाने के लिए केला बेहद ही कारगर साबित होता है, क्योंकि केला हाई कैलोरी फूड है। रोजाना 2 केले खाएं, लेकिन सर्दी-जुकाम न हो तभी खाएं।

गुड़ के लड्डू खाएं

सर्दियों में वजन बढ़ाने का एक अच्छा ऑप्शन गुड़ के लड्डू भी होते हैं। रोजाना 1 गुड़ का लड्डू खाने से दुबलापन दूर हो सकता है।

रात को दूध पिएं

दूध का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के साथ ही हड्डियां भी मजबूत होगी। रात को सोने से पहले रोज 1 गिलास दूध पिएं।

इन 5 चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट खराब है? इन 5 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम