गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में अगर सही डाइट न ली जाएं, तो लू लगना, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्या और स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ खास फूड्स के बारे में बताने वाले है, जिसे खाने से सेहत अच्छी बनी रहती है। चलिए जानते हैं, गर्मियों में किन 5 चीजों का सेवन करना चाहिए।
गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, संतरा और आम जैसे फलों को डाइट में जरूर शामिल करें। यह शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
गर्मियों में एलोवेरा जूस पीने से शरीर ठंडा रहता है और पाचन दुरुस्त। यह स्किन प्रॉब्लम्स और सनबर्न से भी बचाता है। इसके लिए आप रोजाना 1 गिलास एलोवेरा जूस पी सकते हैं।
गर्मियों में खीरे को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह स्किन ग्लो करने के साथ डाइजेशन को भी सुधारता है। इसे सलाद में खाएं या रायते में मिलाकर खाएं।
गर्मियों में लू से बचने के लिए छाछ पीना न भूलें। छाछ इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करती है और शरीर को ठंडक देती है। यह एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से बचाव करती है।
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करते हैं। यह गर्मी के कारण होने वाले पाचन संबंधी समस्याओं से बचाता है। रोजाना एक कटोरी दही या दही की लस्सी पिएं।
गर्मियों में खाएं ये 5 चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com