जीभ देखकर फ्री में लगाएं रोग का पता


By Ritesh Mishra21, Mar 2025 04:26 PMnaidunia.com

अपने अक्सर यह बात नोट की होगी कि जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वो सबसे पहले हमे हमारी जीभ दिखाने को बोलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, जीभ के रंग को देखकर कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

जीभ को देखकर बीमारी का पता

आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि जीभ को देखकर कैसे बीमारी का पता लगाया जा सकता है? चलिए जानें-

जीभ पर सफेद धब्बे दिखना

यदि आपके जीभ पर भी सफेद रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं, तो ऐसा ल्यूकोप्लाकिया के कारण हो सकता है। ऐसा ज्यादा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में देखने को मिलता है।

जीभ पर सूजन इस बीमारी का लक्षण

जीभ में सूजन के कारण इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसके कारण जीभ पर लाल, गोल पैच दिखाई दे सकते हैं। ऐसे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है।

जीभ का रंग गहरा लाल होना

ज्यादातर मामलों में जीभ का रंग लाल होना घीसने या चोट लगने के कारण होता है। लेकिन, किसी और कारण से जीभ का रंग लाल है, तो यह जीभ के इंफेक्शन और विटामिन बी12 की प्रॉब्लम के कारण हो सकता है।

जीभ पर छाले पड़ना

अगर आपके भी जीभ पर छाले पड़ रहे हैं, तो ऐसा पाचन के खराब होने के कारण हो सकता है। अक्सर कब्ज की समस्या रहने पर जीभ पर लाल रंग के छाले दिखते हैं।

जीभ का पीला नजर आना

अधिकतर मामलों में जीभ की ठीक से सफाई न होने के कारण जीभ पीली नजर आती है। लेकिन, अगर जीभ ज्यादा पीला और मोटी परत है, तो ऐसा यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकता है।

जीभ देखकर फ्री में लगाएं रोग का पता। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इस छोटे फल से बड़ी परेशानियां होंगी दूर